उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ा किशोर हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के मिलक थानां क्षेत्र के सिंहपुरा सिलाई बड़ा गाँव निवासी राजवेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र कर्ण दीप सिंह अपने परिजनों के साथ फतेहपुर जनपद में धान की कटाई करने आया था।

वह असोथर कस्बे के समीप हार्वेस्टर पर चढ़ा था तभी ऊपर से गुज़री हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share