उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यातायात माह के अंतर्गत आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में आज पटेल नगर चौराहे पर विशाल हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के साथ मिलकर वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान प्रदीप गर्ग ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। प्रत्येक व्यक्ति घर से निकलते समय हेलमेट अवश्य पहने, क्योंकि आपका जीवन सुरक्षित रहेगा तभी आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि सिर की सुरक्षा दुर्घटना के दौरान गंभीर चोटों के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, संरक्षक दिनेश चंद साहू, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष दक्षिणी अभिषेक कुमार, एहसान अहमद, मोहम्मद साद, आसिफ चिश्ती, राजीव गुप्ता, मोहम्मद अहसान, महिला महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, उपेंद्र सहित तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share