उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फतेहपुर के निर्देशों के क्रम में प्रवक्ता अतुल कुमार ने चयनित प्रयोगशाला (लैब) विद्यालयों का भ्रमण कर डीएलएड सत्र 2025 के प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार कार्यरत प्रशिक्षुओं के शिक्षण कार्य, कक्षा संचालन और विद्यालयी सहभागिता का जायजा लिया गया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को प्रभावी शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनके शिक्षण कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। प्रवक्ता अतुल कुमार ने प्रशिक्षुओं द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया, ताकि वे विद्यालयों में बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार कर सकें। इस दौरान आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले निपुण आकलन की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सभी प्रशिक्षुओं को निपुण प्लस ऐप डाउनलोड कराया गया तथा ऐप के माध्यम से बच्चों का निपुण आकलन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि निपुण प्लस ऐप के जरिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किस प्रकार किया जाना है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में जब प्रशिक्षु विद्यालयों में जाकर बच्चों का आकलन करें तो उन्हें तकनीकी अथवा प्रक्रिया संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। डायट फतेहपुर की इस पहल से प्रशिक्षुओं को वास्तविक विद्यालयी परिस्थितियों में शिक्षण एवं आकलन का अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी शैक्षणिक दक्षता और कार्यकुशलता में सुधार होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share