उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजरनपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। जानकारी के अनुसार कंजरनपुर निवासी महेश कुमार (35) पुत्र स्व. कल्लू ने गाजीपुर स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार महेश की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी वापस घर नहीं आई थी। इसी बात को लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
