उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। आज दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप आचरण करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share