उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कुतुवापुर मजरे रामपुर निवासी राजू सिंह (22) पुत्र राम सिंह ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया।

कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share