उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थानां क्षेत्र के कस्बे के चौराहे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के महनदापुर निवासी लवलेश (50) पुत्र भगवानदीन धाता इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को लंच के समय वह किसी काम से पैदल जा रहे थे।

तभी धाता कस्बे के चौराहे पर डंपर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साढ़ू विधाता ने बताया कि लवलेश धाता इंटर कॉलेज में चपरासी थे और लंच के समय कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share