उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एकारी व टीसी के बीच शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नाना-नाती हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका नाती घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी रघुनाथ पासवान (72) पुत्र पुस्सू अपने नाती विजय पुत्र संजय के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह राधानगर क्षेत्र में एकारी व टीसी के बीच पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध रघुनाथ पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नाती का उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share