उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में खेत में पानी लगा रहा एक युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सेवरामऊ गांव निवासी देवदत्त (38) पुत्र रामकुमार खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान वह खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share