उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस उत्सव, विचार गोष्ठी एवं मेधा अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित समिति के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी में वक्ताओं सहित संरक्षक जियालाल गौतम,अध्यक्ष गया प्रशाद और सरदार शोध संस्थान के जनरल सेकेट्री चंद्रभान सिंह ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश के शासन और सर्वांगीण विकास के लिए संविधान दिया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान सभा में 299 सदस्य और 16 समितियां थीं। प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर थे, जिनके नेतृत्व में तैयार संविधान संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सौंपा गया।वंही चंद्रभान सिंह ने कहा की जब संविधान लागू हुआ था तो सभी धर्मों की मान्यताओं को छोड़कर संविधान मानने की शपथ ली गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार दिखावे लिए कार्य कर रही है भीतर से संविधान को खत्म करने का सडयंत्र कर रही है। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, न्याय, व्यक्ति की गरिमा तथा देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प है। समिति संरक्षक का बयान समिति के संरक्षक जिया लाल, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने कहा कि यदि सरकारें ईमानदारी से संवैधानिक नैतिकता का पालन करें तो देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां संविधान के अनुसार पूरी ईमानदारी से नहीं चल रही हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
