उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोली गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गोली गांव निवासी शोभा देवी (26) पत्नी मनोज कुमार निर्मल ने खागा स्थित अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी। विवाहिता की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
