उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी रोहित कुमार (29) पुत्र स्व. रामकुमार अपने साथी रोहित कुमार उर्फ छोटू (24) पुत्र शिवशंकर पाल निवासी समदपुर थाना ललौली के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने विजयीपुर जा रहे थे। तभी असोथर क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित कुमार (29) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share