उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद फतेहपुर के समस्त वी.बी.जी.राम.जी कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर नहर कॉलोनी से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मियों की प्रमुख मांगों में सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, मानव संसाधन नीति, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और स्थानान्तरण नीति लागू करना शामिल है। कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर आपरेटर और सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सहित जनपद के 13 विकास खंडों के कर्मी शामिल हुए। वी.बी.जी.राम.जी कार्मिक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक आदित्य सिंह चौहान ने कहा कि हम लोगों का मानदेय बहुत अल्प है और वह भी समय से नहीं मिलता। कई साथियों का एक साल, दो साल, ढाई साल और तीन-तीन साल का मानदेय लंबित है। इतने अल्प मानदेय में बच्चों की फीस और मां-बाप की दवाई कैसे करवाएं। उन्होंने बताया कि 21 तारीख से अनवरत कार्य बहिष्कार चल रहा है। आदित्य सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जनपद के डीसी मनरेगा द्वारा कर्मचारियों को लगातार धमकी दी जा रही है कि यदि कार्य बहिष्कार किया तो सेवा से हटा दिया जाएगा। इसी के विरोध में सभी कर्मी लामबंद हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य सिंह चौहान ने की, जबकि सह संयोजक अरविन्द सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रेमदत्त निर्मल, प्रकाश सिंह और वैभव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
