उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थानां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद टीवीएस राइडर मोटर साइकिल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान में, दिनांक 26.11.2026 को थाना राधानगर पुलिस टीम द्वारा बहुआ रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बांदा की ओर से आ रही एक बिना नम्बर प्लेट की काले रंग की टीवीएस राइडर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हिकमत-अमली से पेट्रोल पम्प के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहन के पंजीयन प्रपत्र मांगने पर वे कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके और स्वीकार किया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है, जिसे उन्होंने मिलकर दिनांक 10.11.2026 को दीपावली मेले के दौरान आरोग्य धाम के पास से चोरी किया था। ई-चालान ऐप पर मोटर साइकिल के चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर से जांच करने पर उसका पंजीयन नम्बर UP71BB3639 पाया गया। ई-चालान ऐप से प्राप्त विवरण के आधार पर वाहन स्वामी (निवासी ग्राम पिलाही, थाना हुसैनगंज से संपर्क कर सत्यापन किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि दिनांक 10.11.2026 को दीपावली मेले में चित्रकूट दर्शन के दौरान आरोग्य धाम के पास से उसकी मोटर साइ‌किल चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में उन्होंने दिनांक 13.11.2026 को ऑनलाइन आवेदन किया था तथा दिनांक 14.11.2026 को थाना नयागांव, जनपद सतना (म०प्र०) से पावती प्राप्त की थी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना राधानगर पर मु0अ0सं0-268/2026 धारा 317 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी बाँदा जनपद के कमासिन थानां क्षेत्र के खरौली गाँव निवासी संदीप सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रमन सिंह व जनपद के मरका थानां क्षेत्र के पन्ना गाँव निवासी श्याम नारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र तिलक सिंह के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद आज दिनांक 27.11.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश होने हेतु रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share