उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। सदर तहसील गेट के बाहर शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे 45 बीघा पैतृक जमीन के विवाद में दबंगों ने दंपति पर दिनदहाड़े राइफल और रिवॉल्वर तान दी। असलहा तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पीड़िता रेखा तिवारी पुत्री स्व. फौजी हवलदार मेजर श्याम सुंदर तिवारी, निवासी सरकंडी बड़ा तिवारी का डेरा ने बताया कि वह अपने पति बजरंग द्विवेदी और 5 वर्षीय बेटी के साथ जमीन के कागज लेकर एसडीएम से मिलने आई थीं। आरोप है कि तभी केशव उर्फ रमेश पुत्र राजा राम अवस्थी निवासी बद्दू का बगहा, प्रमोद तिवारी पुत्र बाबू राम तिवारी, आयुष तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, प्रियांशु तिवारी उर्फ प्रांजल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, भोला तिवारी पुत्र द्वारिका तिवारी निवासी सरकंडी तिवारी का बड़ा डेरा और 4-5 अन्य लोग असलहे लेकर पहुंच गए। रेखा तिवारी का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा – मारो साले को, गोली मारो, बच के जाने न पाए। इसके बाद राइफल और रिवॉल्वर तान दी गई। भीड़ के दौड़ाने पर आरोपी लाल रंग की कार UP70CV7891 से भाग गए। तहरीर में 3 असलहों का उल्लेख किया गया है। पीड़ितों ने एसडीएम को भी अवगत कराया।पीड़ित पक्ष के अनुसार बाबा सुखनंदन तिवारी की 1952 में मृत्यु हुई। 1954 में पांच भाइयों संतोष, सुंदर, ज्ञानी, कैलाश और प्रताप नारायण के नाम विरासत हुई। प्रताप नारायण की 1956 में मौत हो गई। आरोप है कि 1960 में पैदा हुआ रमेश उर्फ केशव 1979 में श्याम सुंदर का भाई बनकर फर्जी तरीके से खतौनी में घुस गया। 1980 में श्याम सुंदर और संतोष ने फर्जी खतौनी का मुकदमा दर्ज कराया था। रेखा और बजरंग की शादी 2020 में हुई। श्याम सुंदर तिवारी की तीन बेटियां महिमा, पूर्णिमा, रेखा और एक बेटा हर्षवर्धन था, जो 30 जनवरी 2019 से लापता है। महिमा की 12 जुलाई 2019 को नैनी में मौत हो गई, पूर्णिमा की 2023 में मौत हो गई। पिता की मृत्यु 17 मई 2021 के बाद विवाद और बढ़ गया। बजरंग द्विवेदी ने कहा कि प्रमोद तिवारी पुलिस विभाग में रहकर भी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रेखा तिवारी ने कहा कि हमें सुरक्षा दी जाए, आरोपी कभी भी हमला कर सकते हैं। आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share