उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बें के स्वामी चंद्र दास रामलीला परिसर में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जनकल्याण महासमिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री एवं भाजपा नेता समाजसेवी विराज शास्त्री के नेत्र शिविर कैंप का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ पहूँची। और अपने अपने आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक द्वारा जांच करवाया। शुक्रवार को हसवा कस्बे के स्वामी चंद्र दास रामलीला परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर कैंप में 852 लोगों का पंजीकरण हुआ। जिसमें 110 एचआईवी की जांच की गई। 193 बीपी और 649 नेत्र जांच की गई।जिसमें एक एचआईवी पॉजिटिव भी मिला। जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। नेत्र जांच के उपरांत 493 निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आई ड्रॉप का भी किया गया। और जिनको मोतियाबिंद एवं अन्य समस्याओं हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।कैंप में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश में हसवा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा.अनुपम सिंह , डा.आदर्श विश्वकर्मा, चिकित्साधिकारी, विकास गुप्ता फार्मासिस्ट, रिजवान, मानस शुक्ला, मधु सिंह, द्वारा जांच करते हुए दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बी.पी. पाण्डेय द्वारा सभी लोगों को इलाज के बाद स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया।पूर्व मंडल अध्यक्ष हसवा अश्वनी गौड कौशलेश प्रसाद पांडे आशीष मिश्रा “बेलू” शरद श्रीवास्तव, पवन साहू, संजय पाल, जयशंकर, राहुल, एवं डा.आदित्य कुमार, डा.पवन त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, स्टाफ नर्स नगमा, हर्षिता, माया देवी, शैलेन्द्र कुमार, रवींद्र कुमार,नितिन कुमार, एवं मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान, स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share