उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव के समीप बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई जिससे रिक्शा पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अम्बापुर गाँव निवासी भोला का 20 वर्षीय पुत्र मानसिंह ई रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब रिक्शा थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव के समीप पहुंचा तभी बाइक और ई-रिक्शे की भिड़न्त हो गई। जिससे रिक्शे पर सवार मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हसवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला साल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share