उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोलर मॉडल विलेज के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में में सम्पन्न हुई। उन्होंने शासन के दिशा निर्देशानुसार मानक के अनुरूप पाए जाने वाले जनपद फतेहपुर के विकास खंड मलवां के ग्राम मौहार को सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने हेतु बनाई गई डीपीआर/परियोजना रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित ग्राम मौहार में शासन की मंशा के अनुरूप सभी सरकारी भवनों (विद्यालयों, पंचायत भवन, आरोग्य मन्दिर, मिलन केन्द्र, सामुदायिक शौचालय आदि)को हाईब्रिड सोलर प्लांट से आच्छादित किया जाय, साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका के लिए 90 प्रतिशत अनुदान सोलर संबंधी योजना में संतृप्त करने के लिए नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर चयनित ग्राम को सोलर मॉडल के रूप में विकसित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, पीओ नेडा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share