उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के सभागार में नवागंतुक खंड विकास अधिकारी विक्रमादित्य ने कार्य संभाला। सभागार में ही सभी कर्मचारियों का परिचय लिया । और सरकार की संचालित योजनाओं को समय से पुरा करने के लिए सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। हसवा विकास के सभागार में नवागंतुक खंड विकास अधिकारी विक्रमादित्य ने बैठक में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में अधूरें और नवीन कार्यों को समय से पुरा किये जाएं। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये। सरकार की सभी संचालित लाभार्थी परक योजनाओं को जन -जन तक पहुँचने का कार्य करेंगे। गौशाला, आवास, पेशन, नाली खंडजा, एवं इंटरलाकिंग और गावों में जल निकलने की सही व्यवस्था की जाएं। जिससे गाँव के लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र समय पर बनाने के कडें निर्देश दिए गए हैं।वही बीडीओ ने एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों को निगरानी करें कि गाँव की सफाई व्यवस्था कैसें चल रही है। इस मौके पर एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, सचिव रामबाबू कुशवाहा, मनोज सिंह, मकरंद मिश्रा, दीपक तिवारी, अरूण कुमार, राजेश कुमार, राजू मौर्य, विपिन कुमार, आशीष श्रीवास्तव, राजकुमार, रमेश चन्द्र, राघवेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार, अंकिता सिंह, सलोनी मिश्रा, नरेश कुमार, विपिन कुमार, रवींद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, मदन मोहन, प्रभात श्रीवास्तव, जयकरन, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share