उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पूनम निगम द्वारा परिवार के सदस्य का बाल विवाह रूकवाये जाने वाली बालिका एवं दो शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा जनपद के नागरिकों से अपील की गयी कि यदि जनपद में कहीं भी बाल विवाह सम्पन्न हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल रूप से 1098, 112 इत्यादि नम्बरों पर उपलब्ध करा दी जाए। ताकि ससमय बालिका का बाल विवाह रूकवाया जा सके। एवं जनपद को बाल विवाह मुक्त जनपद घोषित किया जा सके। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत विभागीय कार्मिकों एवं नागरिकों को शपथ दिलायी गयी।इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, फतेहपुर, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, फतेहपुर, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, अन्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
