उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मानापुर गांव के समीप साइकिल पर सवार होकर स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा रोड पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय साबा नगरा गांव निवासी जगजीवन की 13 वर्षीय पुत्री चांदनी जो हथगांम कस्बे में स्थित रघुनाथ सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। वह साइकिल पर सवार होकर आज सुबह स्कूल पढ़ने जा रही थी। जब वह मानापुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्रा चांदनी को टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा व पायलेट सत्येंद्र के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
