उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर लोधीगंज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रान्त के कोटा जिले के जयचट थानां क्षेत्र के काले खैरैई गाँव निवासी दुर्गा लाल का 30 वर्षीय पुत्र राकेश बाइक पर सवार होकर कोटा से झारखंड जा रहा था। जब उसकी बाइक फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लोधीगंज के समीप पहुंची तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक राकेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रसुनेन्द्र व पायलेट विशाल ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
