उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 100-दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान मॉड्यूल को दिनांक 21 अक्टूबर से 21 दिसम्बर 2026 तक संचालित करते हुए तथा 27 नवम्बर 2026 को “बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ के आयोजन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं बाल विवाह रोकथाम सम्बन्धी गतिविधियाँ आयोजित किये जाने हेतु आज दिनांक 27 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाये जाने हेतु कलेक्ट्रेट भवन में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, फतेहपुर, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, अन्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
