उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सैठी गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैठी गांव निवासी राम किशोर का 35 वर्षीय पुत्र अनिल अपने 16 वर्षीय पुत्र अर्पित और गाँव निवासी आनंद के 18 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही गांव से कुछ दूर आगे बढ़े तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र सहित तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अमौली सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सतीश पाल व पायलेट भारत के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
