उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित किये जाने की परम्परा में आज दिन वृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत युवक / महिला मंगल दलों को विकास खण्ड स्तरीय एवं जनपद स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड एवं विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जनपद के युवाओं को सम्मानित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के कथन “स्ट्रेन्थ इज पावर वीकनेस इस डेथ” से प्रेरित रहने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुए युवा शक्ति को प्रेरित किया कि वे समाज की रीढ़ है, उनके मजबूती से खडे रहने पर ही समाज सशक्त बनता है तथा युवा शक्ति से विहिन राष्ट्र कभी प्रगति नहीं कर सकता।

इस मौके पर उन्होंने समस्त युवक व महिला मंगल दलो सदस्यों को आवाहन किया गया कि आज के दिन सभी युवाजन शपथ लें कि अपने अपने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति *”अपना कूडा अपनी जिम्मेदारी”* की अलख जगायेंगे। सभी युवाजन गाँव मे फैली गंदगी एवं कूड़े के ढेरो की साफ सफाई में मौखिक रूप से स्वयं तथा सभी ग्रामवासियों को बढ़ चढ़ कर जोड़ेंगे तथा एक अभियान के रूप में गाँव को गन्दगी से मुक्त करायेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त युवक मंगल दल आसलपुर वि0ख0 बहुआ एवं महिला मंगल दल सरोली वि०ख0 विजयीपुर को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य रहे युवा किसान जयदेव सिंह गौतम वि०ख० असोथर, रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले गुरमीत सिंह, ग्राम विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रेरणा स्वरूप बुद्ध प्रसाद मौर्य ग्राम प्रधान आसलपुर वि0ख0 बहुआ तथा चिकित्सीय क्षेत्र में सामाजिक प्रेरणा स्वरूप डॉ० अनुराग श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने कार्यक्रम में आये समस्त विकास खण्ड से आये युवक / महिला मंगल दलों एवं अन्य सम्मानित युवाओं का आभार व्यक्त किया गया एवं आयोजन को सफल बनाने में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं कार्यलय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!