उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शहर के एक इंटर कॉलेज में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 1500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस महायज्ञ में लेफ्टिनेंट रामबरन सिंह राजेश मिश्रा ने छात्रों को सूर्य नमस्कार की विधियों के विषय में समझाया तथा जानकारी दी

कि दैनिक जीवन में सूर्य नमस्कार की महती आवश्यकता है व्यस्तता भरे इस जीवन में सूर्य नमस्कार से ताजगी के साथ साथ बुद्धि विकास एवं एकाग्रता बढ़ती है। वहीं मंच से क्रीडा आचार्य महेश सिंह चौहान, पुनीत कुमार सिंह, श्यामू त्रिपाठी, उदय भान सिंह सेंगर, अनंत दीक्षित ने सूर्य नमस्कार कराया।

इस महायज्ञ में 32 हजार सूर्य नमस्कार एक साथ लगाए गए। इस अवसर पर इंदु बाला सिंह, भावना सिंह, योगेंद्र शास्त्री, रमेश शर्मा, विनोद कुमार द्विवेदी समेत समूचा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share