G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से 69 वर्षीय वृद्व की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाने के इकारी गांव निवासी शेर मोहम्मद का पुत्र नसीर खां किसी काम से जा रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share