उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की तहसील सदर, विकास खंड हसवां अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर थरियांव के गौआश्रय स्थल का जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 81 नन्दी, 215 गाय पाए गए। उन्होने भूषा, दाना, चूनी, चोकर, पशुआहार को देखा जो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।

ईयर टैगिंग रजिस्टर को देखा, जिसमे अंकन सही न पाए जाने पर प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि रजिस्टर मेनटेन रखा जाय और जिन पशुओं की ईयर टैगिंग नही है फौरी तौर पर करायी जाय। उन्होंने कहा कि झगड़ालू प्रवत्ति के पशुओं को अलग शेड में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में ठंड से बचाव हेतु काऊ कोट गौपालकों को दिए और निर्देश दिए कि कमजोर, बीमार गौवंशो को ढका जाए। गौशाला में अलाव 05 स्थानों पर जलाए जा रहे है ।

उन्होंने निर्देश दिए कि हरे चारे की कमी न होने पाए , के संबंध में सेक्रटरी द्वारा बताया गया कि पशुचर की 25 बीघे जमीन है जिसमे हरे चारे के रुप मे बरसीन उगायी गयी है । उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंशो के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखते हुए गौआश्रय स्थल की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हसवां, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, गौपालक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!