उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रशासन चाहे जितना भी सख्त हो परंतु भू माफिया पर नहीं पड़ता फर्क आए दिन जिस प्रकार जिले भर में भू माफियाओं से आम जनता को कहीं न कहीं प्रताड़ित होना पड़ता है परंतु जिले के प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगती। यह मामला जिले के हदगांव थाना क्षेत्र का है जहाँ भटपुरवा निवासी सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने गाटा संख्या 370 जोकि बीआरसी के पास स्थित जमीन में एक प्लाट खरीदा था। और भूमाफिया द्वारा मुख्य मार्ग से मेरे प्लाट तक आने जाने का रास्ता बनाया हुआ बताया गया था। उस रास्ते पर राजू सोनी सेमरहा निवासी जबरन कब्जा कर लिया। कब्जे का विरोध करने पर राजू सोनी का कहना है। कि हमने यह जमीन खरीदी है यदि राजू सोनी का मकान बनता है। तो मेरे मकान तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा वही पीड़ित द्वारा हथगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन थाना पुलिस द्वारा पीड़ित की किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की है।

पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है और उल्टा भू माफिया सरगना द्वारा पीड़ित को दी जाती है जान से मारने की धमकी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!