G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के उपलक्ष्य में पटेवा पेंशन बचाओ मंच फतेहपुर द्वारा पटेल नगर चौराहे पर सभी शिक्षको कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा जश्न का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई बाटी तथा जश्न मनाया। सभी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक निधान सिंह ने कहा साथियों एकजुट रहिए एक दिन पुरानी पेंशन निश्चित बहाल होगी। अभी हम लोगों ने 5 प्रदेशों में विजय प्राप्त की है यह वर्ष 2023 आन्दोलन का वर्ष है। 2024 में पूरे देश में पेंशन बहाल होगी। बाबूलाल पाल सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष ने कहा देश के नेता 5 -5 पेंशन लेने पर नहीं शर्माते लेकिन सफाई कर्मचारी जो एक कम से कम वेतन में काम करता है। बुढ़ापे में उसकी पेंशन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और अगर वह अपनी पेंशन की मांग कर रहा है तो कहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। नेताओं के पेंशन लेने पर देश की अर्थव्यवस्था नहीं बिगडती। देवेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष फतेहपुर ने कहा कि आप सभी कर्मचारी आने वाले सभी चुनाव में Vote for ops करेंगे। और ATEWA इसके लिए vote for ops का अभियान चलायेगा। वीरेंद्र सिंह महामंत्री लेखपाल संघ ने कहा कि आप पुरानी पेंशन बहाल होने से कोई नहीं रोक सकता ATEWA/ NMOPS के बैनर तले कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एक हो रहा है और अब कोई भी सरकार हो उसे पेंशन देना ही होगा जो पेंशन की बात करेगा अब वही देश में राज करेगा धीरेंद्र सिंह यादव उपाध्यक्ष राज्य विद्युत कर्मचारी संघ ने कहा पेंशन हमारा संवैधानिक हक है हम इसे लेकर ही रहेंगे इस अवसर पर धर्मवीर भारती प्रवेश कुमार बृजेश सिंह
शिव प्रकाश राकेश शिव प्रकाश शिव प्रकाश अजय मिश्रा प्रवीण कुमार संजय शिव धार महेश गोरेलाल संदीप देवेंद्र पांडे अनिल कुमार बृजेश यादव दीपू ठाकुर अर्जुन सिंह रामसेवक पाल राजकुमार मौर्य
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share