उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गाँव एनएच-2 में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी गंगा प्रसाद का पुत्र सुरेश पासवान रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। जब वह बड़ौरी एनएच-2 में पहुंचा तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share