उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा रेलवे स्टेशन पूर्वी आउटर पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से लगभग 25 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी राजाराम का पुत्र लखन रिश्तेदारी से घर आ रहा था। बताते हैं कि स्टेशन के समीप पूर्वी आउटर पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जिन्हें पास-पड़ोस के लोग ढाढंस बंधाते रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share