G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गाँव में रविवार की दोपहर अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से छत से गिरकर 20 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गुगौली गांव निवासी राम सिंह भदौरिया का पुत्र राहुल भदौरिया आज दोपहर अपने घर की छत पर बैठा था। तभी अचानक मिर्गी का दौरा आ गया जिससे वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share