G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में मानसिक तनाव के चलते लगभग 38 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गाजीपुर कस्बा निवासी गंगा सागर का पुत्र अशोक कुमार पाल पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था। देर रात उसने उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो अशोक का शव फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share