उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवती सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी स्व. महेश की 20 वर्षीय पुत्री पूजा ने आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी प्रकार बकेवर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चंद्रपाल का 26 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार ने पिता की डांट से क्षुब्ध जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कुछ समय बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां योंगेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!