G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गाँव मजरे करइया में दीवार गिर जाने से 6 वर्षीय मासूम बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाने के सिमौर मजरे करइया गांव निवासी बब्लू का पुत्र अरविंद शुक्रवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक दीवार ढह गई। जिसके मलबे के नीचे वह दब गया। तभी परिजन व आस-पास के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर मासूम बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share