G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सलवन गाँव में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने गई 60 वर्षीय वृद्धा की कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सलवन गांव निवासी स्व. कुशल पाल शुक्ला की पत्नी फूल कुमारी शुक्ला शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे गांव के बाहर खेत में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने गई थी। बताते हैं कि इसी दौरान पास में बने कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वृद्धा को कुएं से निकालकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share