G-FG6935EM07

उतटार प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर नगर पंचायत व थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विवादित जमीनी को लेकर डडौली निवासी हाल पता कुंडा नगर क्षेत्र निवासी विवेक सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के निवर्तमान चेयरमैन से विवाद चल रहा है उसी जमीन पर विवेक सिंह शनिवार को कब्जा करने गए थे जहाँ दोनों लोगो के बीच गाली गलौज व झड़प हो गई मामला मानिकपुर से कुंडा पहुँच गया जहाँ विवेक सिंह के पक्ष के लोगों ने अबू जैद उर्फ गुड्डू पर हमला करके घायल कर दिया तथा गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हथिगवा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अबू जैद मानिकपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन है।

मानिकपुर नगर क्षेत्र की विवादित जमीन को लेकर हुए मारपीट तथा वाहन तोड़े जाने की कुंडा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर वैधानिक कार्यवाई किए जाने की मांग की है। वही विवेक सिंह के पक्ष की तरफ से भी विवादित जमीन के मालिक हसीन अख्तर ने भी अबू जैद के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने तथा गाली गलौज करने की तहरीर दी है।

दोनों पक्ष राजा भैया के नजदीकी व करीबी है। पुलिस ने अगर दोनों पक्षों पर अंकुश न लगाया तो आगे और विवाद बढ़ने की संभावना है। क्योंकि दोनों पक्ष प्रभावशाली है खबर सूत्रों के हवाले से। : – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share