उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गश्त के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा है। जानकारी के अनुसार ललौली थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ चेकिंग अभियान में लगे थे। इसी दौरान खास मुखबिर की सूचना पर दीपू उर्फ दिलीप पुत्र जाहिर सिंह निवासी बंधरा थाना जहानाबाद को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो एक सौ पचास ग्राम गांजा व चोरी का वीवो मोबाइल बरामद किया है। इसी प्रकार बिंदकी कोतवाली के उपनिरीक्षक केसरी सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर एक युवक को महरहरा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!