उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मझिगवां गांव निवासी राम औतार का पुत्र शमशेर बहादुर ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share