G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 74वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति ने कैम्प कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने विकास भवन में तिरंगा झंडा फहराया और सलामी ली। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

“संविधान में उल्लिखित संकल्प” हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प लेते हैं।

जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रुति ने समस्त जनपद वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस(26 जनवरी) के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हर वर्ष पर्व के रूप में मनाते है आजादी के अमीर शहीदों को नमन कराये हुए उनके बलिदान को याद करते है। उन्होंने कहा 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। हम सबको अपने देश के संविधान को अवश्य अध्ययन करना चाहिए और हम सभी को अपने दायित्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने सम्मान के साथ देश के सम्मान को भी जोड़े जिससे कि देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा और देश विकास अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर नन्दप्रकाश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने अपने विचार रखे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र शादीपुर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कारगिल युद्ध,जम्मू कश्मीर, द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले, उत्तराखंड में शहीद होने वाले शहीदों के माता व पत्नियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।

उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब देश के सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए तभी हम लोग देश का विकास करने में सक्षम होते है। सैनिकों की कोई भी समस्या हो, को नियमानुसार त्वरित गति से निस्तारण किया जाय।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share