G-FG6935EM07


आज पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशियों में सराबोर है लोग अपनी अपनी तरह से गणतंत्र दिवस की खुसिया मना रहे है। तो वही इस मौके पर उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा फतेहपुर के सदस्यों द्वारा

जिला चिकित्सालय में भर्ती गरीब और असहाय रोगियों के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल के वितरण का कार्य किया गया। इस ठंड में जब गरीबो असहाय मरीजो को कम्बल मिले तो उनके चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी।

कम्बल मिलने के बाद मरीज़ों ने रेड क्रॉस सोसाइटी को धन्यवाद किया। इस अवसर पर ए० सी० एम० ओ० (आर०सी०एच०) डॉ इशतियाक अहमद (कार्यवाहक CMO), महेंद्र सिंह (सहायक शोध अधिकारी फतेहपुर) के साथ

जिला क्षयरोग रोग अधिकारी (सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहपुर) तथा शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज सेवी गुरप्रीत कौर ने प्रतिभाग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share