उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक लगभग 55 वर्षीय अधेड़ की मौके में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी स्व0 श्रीपाल का पुत्र स्वामीदीन किसी काम से जा रहा था। तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से मौके में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share