G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर सर्वोदय इण्टर कालेज के मैदान में कैबिनेट मंत्री मत्स्य प्रदेश, सरकार डॉ0 संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत करते संबोधित किया कि देश व प्रदेश में अपने हिस्से की बात करने वाली सरकार को ही बनाया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निषाद समाज का उत्थान हो रहा है। निषाद समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। इस वर्ष के बजट में 60 हजार करोड़ रुपए निषाद समाज के उत्थान के लिए दिया गया है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने निषाद समाज का शोषण किया है कभी बजट में हिस्सेदारी नही दी और भ्रमित कर वोट लेकर राज करते रहे और बदले में हमारा शोषण करते रहे। इससे हमको सीख लेनी चाहिए कि हमारे मत का कितना बड़ा योगदान है। हमारे स्वयं के विकास में निषाद राज के किले में 26 मार्च को महाराज गुहराज की जयंती भव्यता के साथ मनायी जाएगी और मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। किले को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है । 26 मार्च को आप सभी लोग आमंत्रित है और बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।

जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका रही। जब देश के बजट में निषाद राज की हिस्सेदारी हुई है तब देश की सोने की चिड़िया कहा जाता था। अयोध्या से भगवान श्री राम चलकर निषाद राज को गले लगाया है तब सबसे पहले श्रीराम को भगवान के रूप में देखा। केन्द्र और राज्य सरकार ने निषाद समाज के कल्याण के लिए मछुवारा दुर्घटना बीमा, मछुवारा कल्याण प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना लागू किया है। जिससे निषाद समाज का उत्थान में चार चांद लग रहे है।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि जमीनी स्तर पर अपना संगठन मजबूत करें, जिससे आने वाले समय मे निषाद समाज को भ्रमित न करने पाए। संगठन को मजबूत करेंगे तभी पार्टी को सरकार में भागीदारी मिलेगी और समाज का विकास होगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों के हार एवं चांदी के मुकुट से सम्मानित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share