G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर व सिलमी गांव के समीप बाइकों की हुई भिड़न्त में एक लगभग 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी राकेश का पुत्र प्रमोद खागा से गांव जा रहा था। बताते है कि जब वह शिवपुर व सिलमी गांव के बीच पहुंचा उसी समय सामने से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गई।

जिससे प्रमोद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share