G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह अतुल एसोसिएट एन०एच०-2 प्रयागराज हाइवे में सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर आयोजित रंगोली / चित्रकला / निबंध लेखन / क्विज / नुक्कड़ नाटक / भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को परिवहन विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। और सड़क सुरक्षा एवं यतायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत

गुट सेमेरिटन / ट्राफिक पुलिस / रोड सेफ्टी चैम्पियन / चालक / परिचालक / मास्टर ट्रेनर / समाज सेवी / परिवहन कार्मिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (यातायात) प्रगति यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम, सुरेश चन्द्र यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय जी0एन0 मिश्रा, फतेहपुर ट्रक एशोसिएशन के अध्यक्ष बबलू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिवेदी, अरविन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह, भोला सिंह धर्मेन्द्र कुमार, यातायात पुलिस, ट्रक / टैम्पो / टैक्सी एसोशिएशन के अन्य पदाधिकारी व चालक परिचालक सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूल के टीचर छात्र / छात्रा उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share