G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (एम०जी०डी०पी०) एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के उद्देश्य से 10 से 12 फ़रवरी, 2023 को लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 का आयोजन प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिले स्तर पर डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार, राकेश सचान, प्रभारी मंत्री/ कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उ०प्र० सरकार, विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, विकास गुप्ता विधायक अयाहशाह, राजेन्द्र सिंह पटेल विधायक जहानाबाद, कृष्णा पासवान विधायक खागा एवं जय कुमार सिंह (जैकी) विधायक बिन्दकी ने आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

और कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, बेसिक शिक्षा के तहत निपुण भारत मिशन (टीएलम उत्सव), बैंक ऑफ बड़ौदा, ओबीओपी के तहत खजुहा का अटल चूल्हा, हथगाम का मशरूम एवं बहुआ का बैग, पशुपालन, रेशम, ग्रामोद्योग आदि विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर जनपद के उत्पादों को सराहा । कार्यक्रम में छात्राओ द्वारा माँ सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार ने उपस्थित उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश में उद्यमी अपना उद्यम स्थापित करे जो भी कठिनाई आएंगी, को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो द्वारा समाधान किया जाएगा ।

प्रधानमंत्री की मंशा है कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो, आमदनी तभी दो गुनी होगी जब सभी क्षेत्रों में कार्य होंगे। युवा व्यापार के रास्ते मे जाते है तो सफल होंगे और परिवार का बड़े आसानी से जीवन यापन करेंगे और आत्मनिर्भर होंगे। उद्यम लगाने के लिए पानी, विद्युत और सड़क की आवश्यकता पड़ती है हमारे जनपद से होकर एक और फोर लेन सड़क बनेगी जिससे व्यपारियो को किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी। नीति आयोग ने प्रेक्षा गृह के लिए 02 करोड़ रुपये दिया है जिसका कायाकल्प हुआ है। नीति आयोग के तहत देश मे 112 जनपद अति पिछड़े जनपद चुने गए थे जिसमें जनपद फतेहपुर 05वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जनपद में सीवर लाइन की व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत हो गयी है।

उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि जनपद में अपना उद्यम स्थापित कर युवा पीढ़ी को रोजगार दे जिससे युवाओं का पलायन रुक सके। उद्यमी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि मलवां में विद्युत समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा किया गया। जनपद में 80 प्रतिशत गांव में लोग निवास करते है 13 ब्लाकों में इन्वेस्टर समिट के आयोजनों का प्रचार प्रसार किया गया है जिससे उद्यमी प्रेरित हुए है। इस मौके पर राज राजेश्वरी टेको. फैब. प्रा0लि0 दीपक श्रीवास्तव, पाथा राईस मिल विरेन्द्र, पी0 एन0 एस0 इंडस्ट्रीज मयंक श्रीवास्तव, मैगनस इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज प्रा0लि0, भोले बाबा ऑर्गेनिक मिल्क डेयरी पोमिल जैन, इरा इंटरप्राइजेज रामहित सिंह, उमाशंकर मिल्स निर्मल शंकर, मारूफ इंडस्ट्रीज फारूक अहमद, सनरन सॉल्यूशन प्रा0लि0 अनवर हुसैन, वी डी आर डी रोलर फ्लॉवर मिल प्रा0लि0 अमित गुप्ता, जे0एस0आर0 इंडस्ट्रीज विनय गुप्ता, आनंदेश्वर राईस इंडस्ट्रीज प्रा0लि0 आनंद गुप्ता, जे0डी0एस0एल0 एडिबल प्रा0लि0 उदयभान,

किशन ग्रामोद्योग प्रा0लि0 नरेन्द्र सचान, पिण्डारन मेटल & अलावय प्रा0लि0 सत्येंद्र सिंह, उमराव राईस मिल भूपेन्द्र उमराव, दुर्गा एंड सन्स एम्पायर प्रा0लि0 कुंवर मदन गांधी, पाथआ राईस मिल बीरेंद्र सिंह, राजेश मिनी राईस मिल राजेश कुमार गांधी, बांके बिहारी प्लाई वुड Pvt Ltd से दिनेश वोनियाल कुल 20 उद्यमियों को मंत्री व विधायकगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, सहायक उपायुक्त उद्योग प्रबल प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share