G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उoप्रo शासन द्वारा 10 से 12 फरवरी, 2023 को होने वाले आयोजन के पूर्व जनपद स्तर पर जिले जीटी रोड स्थित एक डिग्री कालेज के सभागार कक्ष में शासन द्वारा नामित प्रोफेसर ए०के० सिंह, पूर्व कुलपति, राजमाता विजय राजे सिंधिया विश्वविद्यालय, ग्वालियर की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त उद्योग, अन्जनीश प्रताप सिंह ने इन्वेस्टरर्स समिट – 2023 के अन्तर्गत कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि जनपद में लगभग 2200 करोड़ के इंटेन्ट प्राप्त हुए हैं। जिसमें 900 करोड़ के इंटेन्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हैं।

इसी क्रम में प्रशिक्षण में उपस्थित विशेष सचिव अतिरिक्त ऊर्जा, उ०प्र० शासन राहुल सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को यू०पी. ग्लोबल इन्वेस्टरर्स समिट-2023 के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने पर बल दिया गया। इसके पश्चात प्रोफेसर ए0के0 सिंह, पूर्व कुलपति द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि युवा कल्याण रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 2017 से 2022 तक रूपया 03 लाख 44 हजार 158 करोड़ का निवेश करके 15,52056 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की नीतियों के अन्तर्गत निवेश किये जाने हेतु युवा कल्याण एवं रोजगार सृजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, यू०पी० स्टार्ट-अप नीति, कौशल विकास मिशन, पं0 दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, यू०पी० टेक्सटाइल गारन्टी पालिसी, ओ०डी०ओ०पी० के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं,

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीन दयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि योजनाओं में प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर ए0के0 सिंह, पूर्व कुलपति एवं विशेष सचिव अतिरिक्त ऊर्जा, उoप्रo शासन राहुल सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, उप निदेशक, कृषि, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक, सहायक आयुक्त हथकरघा, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, समाज कल्याण अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share