G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गाँव निवासी 63 वर्षीय रामभजन उत्तम पुत्र स्व पंथ नाथ भर्ती है। मरीज को बुखार के चलते रक्त की कमी हो गयी। जिस पर डॉक्टर ने मरीज को 1 यूनिट तत्काल बी नेगेटिव रक्त की अवश्यक्ता बताई ग्रुप रेयर होने के कारण मरीज के तीमारदार काफी परेशान थे। तभी मरीज के तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप का पता चला और उन्होंने तुरंत ग्रुप से सम्पर्क कर अपनी परेशानी बताई। केस टीम के सदस्य के पास आते ही केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य रवींद्र कुमार जो कि पीरनपुर निवासी है। तुरन्त रक्तकेंद्र में पहुचकर जरूरतमंद मरीज रामभजन उत्तम के लिए रवींद्र कुमार ने अपना दूसरा बी नेगेटिव रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार मरीज के भतीजे धर्मेंद्र को रक्त उपलब्ध हो सका, टीम के सेवा भाव को देखते हुए मरीज के भतीजे लाल देवेंद्र ने अपना रक्तदान रक्तकेन्द्र में किया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सकेगी। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह,गौरव,राज तिलक और रक्तकेन्द्र से चंद्रबाला व मरीज के तीमारदार धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share