उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा महिला जिला इकाई की बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ही सर्वसम्मति से प्रदेश हाईकमान के निर्देशानुसार महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने अपनी जिला तथा नगर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की जिसमें जिला महामंत्री सरला सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पूनम तिवारी पूनम राय तथा रंजना सिंह को नियुक्त किया वही नगर अध्यक्ष पद पर नीलम सिंह यादव तथा नगर महामंत्री पद पर अंजली मिश्रा को मनोनयन पत्र दिया।

संगीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के उत्थान विकास हेतु संघर्ष करते हुए महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा, श्रवण कुमार शिवा निषाद कथा अर्जुन बैद आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!